Pakistan vs England 1st Test Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सोमवार (7 अक्टूबर) से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम के नियमित कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस मैच से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह ओली पोप टीम की कप्तानी संभालेंगे। स्टोक्स को अगस्त में द हंड्रेड के मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी, जिससे वह पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं। वहीं पोप की कप्तानी में इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी। 

Advertisement

टीम में ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली की वापसी हुई है, जो उंगली में चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। 

Advertisement

क्रिस वोक्स को भी टीम में मौका मिला है, जो पिछले ढाई साल में इंग्लैंड से बाहर कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। वहीं एशिया की सरजमीं पर उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच 2016 में खेला था।

इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में ब्रायडन कार्से डेब्यू करेंगे, उन्होंने अभी तक 19 वनडे और 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें कुल 29 विकेट लिए हैं। इसके अलावा जैक लीच जनवरी के बाद इंग्लैंड के लिए पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे। 

इंग्लैंड को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलना है, पहला टेस्ट 7 अक्टूबर  से और दूसरा टेस्ट 14 अक्टूबर से मुलतान में खेला जाएगा जबकि तीसरा और आख़िरी टेस्ट 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक,जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्से, जैक लीच और शोएब बशीर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार