इंग्लैंड के युवा प्रतिभाशाली लेग स्पिनर रेहान अहमद फरवरी में दो टेस्ट की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा नहीं करेंगे और इसके बजाये फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव लेने के लिए टी20 लीग में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

रेहान मंगलवार को कराची में टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिला़ड़ी बने थे। उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों का विकेट चटकाते हुए 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

Advertisement

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि कोच्चि में शुक्रवार को होने वाली आईपीएल नीलामी में अगर रेहान अहमद किसी टीम के द्वारा खरीदे जाते हैं तो यह शानदार होगा।

रेहान ने लेस्टरशायर के लिए 14 टी20 ब्लास्ट और हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए पांच मैच खेले हैं। इस बार की नीलामी में वह 40 लाख रुपये के आधार मूल्य पर उपलब्ध हैं। नीलामी में विदेशी स्पिनरों की शायद ही कभी ज्यादा मांग होती है, लेकिन रेहान की कम कीमत और बड़ी क्षमता किसी भी फ्रैंचाइजी को उनके प्रति आकर्षित कर सकती है।

आईपीएल के पहले 11 सीजन तक उसका हिस्सा रहे और हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच रहे मैकुलम ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, अलग-अलग कोचों और अलग-अलग कप्तानों के तहत खेलने और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन अनुभवों को प्राप्त करने का मौका कौन ही छोड़ना चाहेगा। एक 18 साल के खिलाड़ी के लिए यह एक शानदार अवसर होगा। मुझे लगता है कि हमें इसे प्रोत्साहित करना चाहिए।

ईसीबी के प्रदर्शन निदेशक मो बोबाट ने अक्टूबर में कहा था कि रेहान को 2022-23 सीजन के लिए फ्ऱैंचाइजी लीग में खेलने के लिए कई प्रस्ताव आए थे और इंग्लैंड क्रिकेट की यह वास्तविक जिम्मेदारी है कि वह उसे सावधानी से प्रबंधित करे। वह जनवरी और फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में उद्घाटन आईएलटी20 में गल्फ जायंट्स की टीम से खेलेंगे।

Advertisement

अगर दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ जनवरी के अंत में होने वाले वनडे सीरीज में उन्हें शामिल किया जाता है तो आईएलटी20 में वह उपलब्ध नहीं भी हो सकते हैं। हालांकि मैकुलम ने कहा कि वह उन्हें अधिक से अधिक फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

ईसीबी के प्रदर्शन निदेशक मो बोबाट ने अक्टूबर में कहा था कि रेहान को 2022-23 सीजन के लिए फ्ऱैंचाइजी लीग में खेलने के लिए कई प्रस्ताव आए थे और इंग्लैंड क्रिकेट की यह वास्तविक जिम्मेदारी है कि वह उसे सावधानी से प्रबंधित करे। वह जनवरी और फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में उद्घाटन आईएलटी20 में गल्फ जायंट्स की टीम से खेलेंगे।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार