Ipl 2023 auction: Cricket News & Match Updates
अमेरिका में लगेगा IPL जैसा तड़का, आईपीएल मालिकों ने ही खरीदी हैं 6 में से 4 टीमें
MLC 2023: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है लेकिन अब एक ऐसी लीग की शुरुआत होने जा रही है जो फैंस को आईपीएल जैसा ही मज़ा देने वाली है। जी हां, बिग बैश लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, लंका प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग जैसे टूर्नामेंट्स को टक्कर देने के लिए अब अमेरिकी टी20 लीग की शुरुआत होने जा रही है और इस लीग में खेलने वाली 6 टीमों में से 4 टीमों को तो आईपीएल टीमों के ही मालिकों ने खरीदा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं मेजर लीग क्रिकेट (Major League Cricket) की जिसका आगाज 13 जुलाई (भारतीय समय अनुसार 14 जुलाई) से होने वाला है। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में कुल 15 मैच होंगे जिसके बाद एक एलिमिनेटर, दो क्वालीफायर और फिर फाइनल मैच (31 जुलाई) खेला जाएगा। Read More...