Ipl 2023 auction: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: रविचंद्रन अश्विन ने चुनी सनराइजर्स हैदराबाद की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, 22 साल के खिलाड़ी को बनाया ओपनर
Ravichandran Ashwin IPL: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन आगामी आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स से खेलते नज़र आएंगे। RR ने उन्हें रिटेन किया है, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले अश्विन सनराइजर्स हैदराबाद की बेस्ट प्लेइंग इलेवन खोजते नज़र आए हैं। दरअसल, हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने आगामी सीजन में अपनी पसंदीदा ऑरेंज ऑर्मी प्लेइंग XI शेयर की।
5 बल्लेबाज़ और 2 ऑलराउंडर करे टीम में शामिल: रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम में अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल को बतौर ओपनर शामिल किया है। वहीं अश्विन का मानना है कि सनराइजर्स के मिडिल ऑर्डर को राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, और हैरी ब्रुक्स मजबूत कर सकते हैं। विकेटकीपर का चुनाव करते हुए अश्विन थोड़े कंफ्यूज थे और उन्होंने ग्लेन फिलिप्स या हेनरिक कलासेन में से किसी एक को शामिल करनी की बात कही। Read More...