India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के सबसे अनुभवी स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार (11 फरवरी को इसका आधिकारिक ऐलान किया। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बाउंड्री रोकने के दौरान लीच के बाएं घुटने में चोट लगी थी, दूसरे दिन उनकी यह चोट बढ़ गई थी। इस कारण वह विशाखापत्तनम में हुए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। 

 
Advertisement

घुटने के चोट के कारण हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में लीच ने सिर्फ 10 ओवर ही डाल पाए थे, जिसमें उन्होंने श्रेयस अय्यर का अहम विकेट चटकाया था। 

Advertisement

दूसरे टेस्ट के समापन के बाद इंग्लैंड टीम आबू धबी चली गई थी। अब लीच वहां से वापस इंग्लैंड लौटेंगे और रिहैब की प्रकिया से गुजरेंगे। ईसीबी ने लीच के रिप्लेसमेंट को तौर पर किसी खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया। 

ईसीबी ने एक बयान जारी कर कहा, “ वह (जैक लीच) अगले 24 घंटे में अबू धाबी से स्वदेश लौटेंगे, जहां इंग्लैंड की टीम राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले रुकी हुई है।

लीच इंग्लैंड के गेंदबाजी के सबसे अनुभवी स्पिनर थे। उनके अलावा टीम के अन्य स्पिनर रेहान अहमद, शोएब बशीर और टॉम हार्टले हैं। वहीं जो रूट भी स्पिन गेंदबाजी का अच्छा विकल्प हैं। उन्होंने पहले दो टेस्ट में इंग्लैंड क लिए काफी गेंदबाजी की। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा, फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। 

Advertisement

भारत के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम

Also Read: Live Score

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट , मार्क वुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार