मैन आफ द मैच जोस बटलर (नाबाद 83) के करियर की बेस्ट पारी के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 156 रन का स्कोर बनाया, जिसे इंग्लैंड ने 10 गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

भारत से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय (9) और बटलर ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। इसके बाद रॉय आउट हो गए। हालांकि बटलर ने डेविड मलान (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 58 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूत दी।

Advertisement

मलान ने 17 गेंदों पर एक छक्का लगाया। मलान के आउट होने के बाद बटलर ने जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी करके इंग्लैंड को 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

बटलर ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। टी20 में उनकी यह बेस्ट पारी है। बटलर ने 52 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए। बेयरस्टो ने उन्होंने 28 गेंदों पर पांच चौके जड़े।

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, भारत ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 77) के और अर्धशतक की बदौलत छह विकेट पर 156 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके।

 
Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खरा रही और टीम पहले छह ओवर के पॉवरप्ले में 24 रन ही बना पाई और तीन विकेट भी गंवा बैठी। इन तीन विकेटों में लोकेश राहुल (0) लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल पाए जबकि इस मैच में वापसी करने वाले रोहित शर्मा (15) और पिछले मैच में अपने डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाले ईशान किशन (4) के विकेट शामिल थे।

इसके बाद कप्तान और ऋषभ पंत (25) ने चौथे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। पंत अपने साथी कोहली के गलत कॉल के कारण दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

पंत के आउट होने के बाद पिछले मैच के अर्धशतकधारी श्रेयस अययर (9) इस बार असफल रहे और जल्दी आउट हो गए। इसके बाद हालांकि कोहली और हार्दिक पंडया (17) ने छठे विकेट के लिए केवल 35 गेंदों पर 70 रन जोड़कर भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

कोहली ने अपने करियर का 27वां और लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए। पंडया ने 15 गेंदों पर दो छक्के लगाए। भारत ने अंतिम 10 ओवर में 101 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चार ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा क्रिस जॉर्डन को दो सफलता मिली।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार