India U19 vs England U19 2nd ODI: कप्तान थॉमस रीव (Thomas Rew ) के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने सोमवार (30 जून) को नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेले गए दूसरे यूथ वनडे में भारत को 1 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 47 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद थॉमस और रॉकी फ्लिंटॉफ ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। 

Advertisement

थॉमस ने 89 गेंदों में 131 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 6 छक्के जड़े। इसके अलावा फ्लिंटॉफ ने 68 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड ने 3 गेंद बाकी रहते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाकर जीत हासिल की। 

भारत के लिए आरएस अंबरीश ने 4 विकेट, हेनिल पटेल और युधाजित गुहा ने 2-2 विकेट, वहीं कनिष्क चौहान ने 1 विकेट हासिल किया। 

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता के बाद भारत की अंडर 19 टीम ने 49 ओवर में 290 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे इस मुकाबले में फ्लॉप रहे औऱ गोल्डन डक होकर पवेलियन लौटे। भारतीय पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धसतक नहीं बना पाया

टॉप स्कोरर रहे विहान मल्होत्रा ने 68 गेंदों में 49 रन, राहुल कुमार ने 47 गेंदों में 47 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 34 गेंदों में 45 रन, कनिष्क चौहान ने 40 गेंदों में 45 रन और अभिज्ञान कुंडु ने 41 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में एएम फ्रेंच ने 4 विकेट, जैक होम और एलेक्स ग्रीन ने 3-3 विकेट अपने खाते में डाले। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार