18 जून। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। मेजबान टीम ने दो बदलाव किए हैं। जेसन रॉय और लियाम प्लंकेट की जगह जेम्स विंस और मोइन अली को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

अफगानिस्तान को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच के लिए अफगानिस्तान ने अफताब आलम, हजरतुल्लाह जाजई और हामिद हसन के स्थान पर दौलत जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मुजीब उर रहमान को मौका दिया है। 

Advertisement

टीम : 

इंग्लैंड : जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जोए रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड। 

अफगानिस्तान : रहमत शाह, नूर अली जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हसमतुल्लाह शहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खील (विकेटकीपर), गुलबदीन नैब (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, दौलत जादरान। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार