England vs Australia 4th Test Stats Preview: इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 का चौथा टेस्ट मैच बुधवार (19 जुलाई) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे है। इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बन सकते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

स्टोक्स कर सकते हैं कैलिस-सोबर्स की बराबरी

Advertisement

स्टोक्स अगर इस मुकाबले में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट में उनके 200 विकेट पूरे हो जाएंगे। इस फॉर्मेट में वह 6000 या उससे ज्यादा रन और 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स ने ही यह कारनामा किया है। टेस्ट में कैलिस के नाम  13289 रन औऱ 292 विकेट, वहीं सोबर्स के नाम 8032 रन और 235 विकेट दर्ज हैं।

बता दें कि इंग्लैंड के लिए अब तक 16 खिलाड़ियों ने 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

स्टुअर्ट ब्रॉड के 600 विकेट

स्टुअर्ट ब्रॉड 2 विकेट हासिल करते ही टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन और अनिल कुंबले इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। ब्रॉड अब तक 165 टेस्ट मैच की 305 पारियों में 598 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

एशेज में 150 विकेट

ब्रॉड को एशेज सीरीज में 150 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की दरकार है, अब तक इंग्लैंड के लिए किसी गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया है। ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 38 टेस्ट की 70 पारियों में 147 विकेट लिए हैं। एशेज सीरीज में शेन वॉर्न ने सबसे ज्यादा 195 विकेट लिए हैं। 157 विकेट के साथ ग्लेन मै्क्ग्राथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार