T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पांच पारियों में कुल 107 रन... स्ट्राइक रेट पर उठते सवाल... जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा बेहद दबाव में थे। बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और हर तरफ जमकर आलोचना हो रही थी, वो अलग। हालांकि, गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम मैनेजमेंट ने तिलक के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और यह दांव एकदम सही बैठ गया। ऑर्डर में 'डिमोशन' तिलक के लिए परफॉर्मेंस में 'प्रमोशन' के रूप में आया।

Advertisement

तिलक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 275 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और 4 छक्के लगाए। अब गौर करने वाली बात यह है कि टी20 विश्व कप में इस मैच से पहले नंबर तीन पर खेलते आ रहे तिलक जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर छह पर बल्लेबाजी करने उतरे। इस मैच से पहले नंबर तीन पर खेलते हुए तिलक ने 25, 25, 25, 31 और 1 रन बनाए थे। हालांकि, कप्तान और टीम मैनेजमेंट का यह प्रयोग तिलक के लिए वरदान साबित हुआ।

Advertisement

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पांच पारियों में कुल 107 रन... स्ट्राइक रेट पर उठते सवाल... जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा बेहद दबाव में थे। बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और हर तरफ जमकर आलोचना हो रही थी, वो अलग। हालांकि, गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम मैनेजमेंट ने तिलक के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और यह दांव एकदम सही बैठ गया। ऑर्डर में 'डिमोशन' तिलक के लिए परफॉर्मेंस में 'प्रमोशन' के रूप में आया।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। इस विश्व कप में अभिषेक शर्मा पहली बार लय में नजर आए और उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 13 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार