इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच बेशक ड्रॉ पर समाप्त हो गया हो लेकिन इस मैच में जिस तरह से फैंस जोश में नजर आए उसने पूरे मैच के माहौल को बदल दिया। हालांकि, इस मैच के दौरान कुछ इंग्लिश फैंस को ईयरपीस पहने भी देखा गया। तो चलिए आज आपको इन ईयरपीस के पीछे की कहानी बताते हैं।

Advertisement

हम सब देख रहे हैं कि टेक्नॉलोजी में प्रगति के साथ, हम खेल में भी कुछ बदलाव देख रहे हैं और अब तकनीकी उपकरणों के विकास के चलते फैंस को खेल के और भी करीब लाया जा रहा है। इन गैजेट्स से दर्शकों को खेल को अधिक बारीकी से समझने में मदद मिलती है।

Advertisement

दरअसल, ये ईयरपीस एक ऑडियो गैजेट है, वास्तव में इसे छोटा रेडियो सेट भी कह सकते हैं जिनके माध्यम से फैंस स्थानीय रेडियो चैनल में ट्यून इन कर सकते हैं। ऐसा करने से वे मैच की लाइव कमेंट्री भी सुन सकते हैं और खेल का अधिक सटीक रूप से अनुसरण कर सकते हैं। हालांकि सिग्नल की ताकत और प्रसारण की सीमा बहुत मजबूत नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करता है कि जमीन पर दर्शकों को चल रहे मैच की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

जब मैदान पर दोनों टीमों के बीच मैच चल रहा था, तब कुछ दर्शकों को ये ईयरपीस पहने हुए देखा गया था। हालांकि कुछ लोगों को लगा होगा कि ये अनावश्यक शोर को कम करने के लिए है, लेकिन यह वास्तव में उन्हें मैच का और भी बेहतर आनंद लेने में मदद कर रहा था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार