England vs India 1st ODI: टीम इंडिया के गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। लंदन के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में हो रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का तूफान आया जिसमें इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी समा गए। जो रूट को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया था। लेकिन, जिस तरह से जो रूट आउट हुए वो देखने लायक था। रूट तेज गेंदबाज बुमराह के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए थे।

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि, जो रूट के सामने जसप्रीत बुमराह ने ऑफसाइड के बाहर शॉर्ट और क्विक गेंद फेंकी थी। गेंद को अतिरिक्त उछाल मिली जिसे खेलने में बल्लेबाज पूरी तरह से चूक गया था। जो रूट जो क्रीज पर डंटकर खेलने के लिए जाने जाते हैं महज 2 गेंद पर 0 के स्कोर पर चलते बने।

Advertisement

विकेट गंवाने के बाद कुछ क्षण तक जो रूट पिच पर ही खड़े रहते हैं। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी होती है और उन्हें आउट घोषित कर दिया जाता है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही भी साबित किया।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने एक एक करके भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और पूरी इंग्लिश बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 100 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार