England vs India Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। पहला मैच शुरू होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं और सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल चोटिल होकर पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बाउंसर लगने के बाद मयंक अग्रवाल को मैदान से बाहर ले जाया गया था। गेंद लगने के बाद मंयक अग्रवाल काफी ज्यादा असहज हो गए थे और अपना सिर पकड़कर मैदान पर ही बैठ गए थे। अब मंयक अग्रवाल के पहले टेस्ट मैच से बाहर होने की खबर पर मुहर लग चुकी है।

Advertisement

मयंक अग्रवाल पहले टेस्ट मैच से तो बाहर हो चुके हैं लेकिन टेस्ट मैच के बाकी बचे मैचों में भी वो शिरकत कर पाएं इस बात की संभावना काफी कम है। हालांकि, मयंक अग्रवाल की चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर अभी तक किसी तरह की कोई बात सामने निकलकर नहीं आई है।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को पहले ही तगड़ा झटका लग चुका है। शुभमन गिल चोट के चलते इंग्लैंड सीरीज से बाहर होकर स्वदेश वापस लौट चुके हैं। ऐसे में अगर मंयक भी घायल होते हैं तो फिर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार