25 जुलाई (CRICKETNMORE) - विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन 85 रन के स्कोर पर आल आउट हो गयी। टेस्ट क्रिकेट के 143 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब इंग्लैंड की टीम मैच के पहले ही दिन अपनी पहली पारी में लंच से पहले ऑल आउट हुई हो। 

Advertisement

आयरलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज टिम मर्टा ने पांच विकेट लिए। जबकि मार्क एडेयर ने तीन और बॉयड रैंकिन ने 2 विकेट लिए। 

Advertisement

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम भी अपनी पहली पारी में 207 रन के स्कोर पर सिमट गई। आयरलैंड के लिए एंड्रयू बलबर्नी ने सर्वाधिक 51 और पाल स्टर्लिंग नाबाद 36 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली स्टोन और सैम कुरेन ने 3-3 विकेट झटके। 

पहले दिन स्टंप के समय इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 1 ओवर खेलने के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 0 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार