England vs South Africa 2nd ODI Match Prediction: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला गुरुवार, 04 सितंबर को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि ODI क्रिकेट में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड पर दबदबा बनाते हुए 72 में से 36 मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, मौजूदा सीरीज के पहले मुकाबले में भी मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने ही हेडिंग्ले के मैदान पर इंग्लैंड को सिर्फ 20.5 ओवर में 132 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से धूल चटाई थी। वो सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुके हैं।

Advertisement

ENG vs SA 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 04 सितंबर 2025
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स, लंदन

Lord's, London Pitch Report

लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 88 ODI मैच खेले गए हैं जिसमें से 43 रन डिफेंड और 40 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलता है जिस पर वनडे फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 231 रन रहा है, वहीं यहां ODI में सर्वाधिक स्कोर 334/4 बना है जो कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ साल 1975 के वर्ल्ड कप में बनाया था।

Advertisement

ENG vs SA ODI Head To Head Record

कुल - 72
साउथ अफ्रीका - 36
इंग्लैंड - 30
बेनतीजा - 05
टाई - 01

ENG vs SA 2nd ODI : Where to Watch?

Advertisement

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। वहीं आप OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs SA 2nd ODI: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से जो रूट, जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका की तो एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

England vs South Africa 2nd ODI Probable Playing XI

England 2nd ODI Probable Playing XI: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर/साकिब महमूद। 

South Africa 2nd ODI Probable Playing XI: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश/कगिसो रबाडा, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

Advertisement

England vs South Africa Today's Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम वनडे सीरीज का दूसरा मैच जीतने के लिए फेवरेट रहेगी। बीते समय में उन्होंने इंग्लैंड से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

ENG vs SA 2nd ODI Match Prediction, ENG vs SA Pitch Report, Today's Match ENG vs SA, ENG vs SA Prediction, ENG vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, ENG vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार