लंदन, 30 मई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के पहले मैच में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना साउथ अफ्रीका से द ओवल मैदान पर होगा। दोनों टीमें अभी तक एक भी बार वर्ल्ड कप नहीं जीती हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड को अब वह टीम माना जाता है जिसके लिए किसी भी लक्ष्य को हासिल करना मुमकिन है। बीते दो साल में इस टीम ने जितने हाई स्कोरिंग मैच खेले हैं, उतने शायद किसी और टीम ने नहीं खेले होंगे। टीम की गेंदबाजी भी दमदार है।

Advertisement

इंग्लैंड की बल्लेबाजी में गहराई है। टीम के पास जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय जैसे सलामी बल्लेबाज हैं। इन दोनों के अलावा मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले जोए रूट टीम को स्थिरता देते हैं। कप्तान मोर्गन, फॉर्म में चल रहे जोस बटलर और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स तथा मोइन अली मध्य और निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए विख्यात हैं। 

 

इंग्लैंड की गेंदबाजी उतनी मजबूत नहीं है जितनी उसकी बल्लेबाजी है लेकिन जोफ्रा आर्चर के आने से उसे बल मिला है। उनके अलावा टीम में लियाम प्लंकट, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, टॉम कुरैन पर तेज गेंदबाजी की जिम्मा होगा।

अगर साउथ अफ्रीका की बात की जाए तो उसके लिए टूर्नामेंट से पहले बुरी खबर आई है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे में चोट के कारण पहले मैच से बाहर हो गए हैं।स्टेन के अलावा टीम के पास कागिसो रबादा और लुंगी नगिदी जैसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अभ्यास मैच में अच्छा किया है। 

खिताब के पास जाकर भी हार जाने के कारण चोकर्स के नाम से मशहूर इस टीम के पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन बल्लेबाजी में गहराई नहीं है।

Advertisement

कप्तान फाफ डु प्लेसिस के अलावा युवा क्विंटन डी कॉक टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं। हाशिम अमला खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

 

टीम के पास एडिन मार्कराम, डेविड मिलर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, रैसी वान डेर डुसैन हैं लेकिन निरंतरता की कमी इन सभी के साथ चलती आई है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, क्रिस मौरिस। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार