भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में युवा तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक को मौका दिया लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने इस युवा गेंदबाज़ पर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया। सबसे पहले जोस बटलर ने उमरान के पहले ओवर में चौके-छक्कों की बारिश की और जब बटलर आउट हो गए तो डेविड मलान ने उमरान मलिक के साथ खिलवाड़ शुरू कर दिया।

Advertisement

मलान ने 39 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान उन्होंने उमरान मलिक की जमकर धुनाई की। यही कारण था कि जब उमरान ने अपने 4 ओवर का कोटा पूरा किया तो उनका इकॉनमी रेट 14 का था। जम्मू-कश्मीर से आने वाले उमरान ने बेशक जेसन रॉय के रूप में एक विकेट हासिल किया लेकिन इस दौरान उन्होंने जमकर रन लुटवाए। 

Advertisement

उमरान ने अपने 4 ओवरों में  56 रन दिए जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम अपने 20 ओवरों में 215 के पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। उमरान की खराब गेंदबाज़ी का आलम ये रहा कि इंग्लिश पारी के आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन जैसे बल्लेबाज़ ने भी उन्हें छक्का जड़ दिया। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से इस युवा खिलाड़ी को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार