भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इंग्लैंड के दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज डॉम बेस भारतीय सरज़मीं पर पहली बार खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Advertisement

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में इस इंग्लिश स्पिनर पर सभी का ध्यान होगा लेकिन पहले टेस्ट मैच से पहले बेस ने कहा है कि वो भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं। बेस का कहना है कि अगर वो विराट का विकेट लेते हैं तो वो पागलों की तरह भागेंगे और लोटने लग जाएंगे।

Advertisement

विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक हैं और उनका विकेट लेना दुनिया भर के कई गेंदबाजों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। जब बेस से कोहली का विकेट लेने के बाद उनकी प्रतिक्रिया के बारे में सवाल पूछा गया, तो डोम ने जवाब दिया, "मैं पागल  हो जाउंगा, लोट जाऊंगा, भागने लग जाऊंगा!"

अगर दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट की बात करें, तो इंग्लिश टीम बेहद ही मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। अगर टीम इंडिया को इस मैच में वापसी करनी है तो भारतीय स्पिनर्स को अहम भूमिका निभानी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार