साउथैम्पटन, 5 अगस्त | इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। उन्होंने यह मुकाम आयरलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में हासिल किया।

Advertisement

द एजेस बाउल में खेले गए इस मैच में हालांकि इंग्लैंड को सात विकेट से हार मिली। मोर्गन ने इस मैच में 84 गेंदों पर 106 रन बनाए जिसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल हैं।

Advertisement

इंग्लैंड ने आयरलैंड के सामने 329 रनों का लक्ष्य था जिसे आयरलैंड ने एक गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इन चार छक्कों के साथ मोर्गन के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 328 छक्के हो गए हैं। एक कप्तान के तौर पर मोर्गन के 212 छक्के हो गए हैं और इसी के साथ वह धोनी से आगे निकल गए हैं। धोनी के कप्तान के तौर पर 211 छक्के हैं। धोनी ने इतने छक्के लगाने में 332 मैच लिए थे। वहीं मोर्गन ने 163 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। इस सूची में रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कप्तान के तौर पर 171 छक्के लगाए हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम हैं जिनके नाम 170 छक्के लगाए हैं।

वहीं पूरे करियर में छक्के लगाने के मामले में धोनी अभी भी मोर्गन से आगे हैं। धोनी के नाम खेल के तीनों प्रारूपों में 359 छक्के हैं जबकि मोर्गन के 328 छक्के हैं।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने कुल 462 मैचों में 534 छक्के लगाए हैं। उनके बाद शाहिद अफरीदी (476), रोहित शर्मा (423), मैक्कलम (398) हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार