15 मई,नई दिल्ली। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद ने अपनी वर्ल्ड इलेवन टीम की घोषणी की है। हालांकि यह टीम उन्होंने किस फॉर्मेट की बनाई है, यह साफ नहीं किया। रशीद ने  एट द क्रीज टीवी से बातचीत के दौरान चुनी गई अपनी इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है।   

Advertisement

रशीद ने अपनी इस टीम की कप्तान इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान इयोन मोर्गन को बनाया है। जिनकी कप्तानी में 2019 में पहली बार इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप जीता। 

Advertisement

ओपनिंग में के रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को रखा है। मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी विराट कोहली, बाबरर आजम, इयोन मोर्गन को चुना है। इसके अलावा बतौर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को औऱ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जॉस बटलर को जगह दी है। 

गेंदबाजी में एकमात्र स्पिनर इमरान ताहिर है। वही तेज गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ड जैसे खतरनाक गेंदबाजों को शामिल किया है। 

आदिल रशीद की वर्ल्ड इलेवन:  रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, बाबर आजम, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर, ट्रेंट बोल्ट।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार