22 सितंबर,नई दिल्ली। कप्तान साइमन हार्मर की शानदार गेंदबाजी और आखिरी दो गेंद पर मारे गए दौ चौकों की मदद से एसेक्स ने एजबेस्टन में खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2019 के फाइनल मुकाबले में वोरसेस्टरशर को 4 विकेट से हरा दिया। एसेक्स की टीम ने पहली बार यह खिताब जीता है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वोरसेस्टरशर के 145 रनों के जवाब में एसेक्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। 

 
Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए वोरसेस्टरशर ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। मोइन अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, वहीं रिकी वेसल्स ने 31 रन की पारी खेली। 

Advertisement

कप्तान हार्मर ने एसेक्स के लिए सिर्फ 16 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए। वहीं डेनिलय लॉरेंस-रवि बोपारा ने 2-2 और कैमरुन डेलपोर्ट ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसेक्स की हालत एक समय खराब थी और 5 विकेट सिर्फ 82 रन पर गिर गए। इसके बाद रवि बोपारा ने 22 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर टीम की नैया पार लगाई। उनके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज टॉम वेस्टले ने भी 36 रन की पारी खेली।

एसेक्स को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे, लेकिन 4 गेंद पर 6 रन ही बन सके। जिसके बाद कप्तान हार्मर ने आखिरी 2 गेंद पर दो चौके मार टीम को जीत दिलाई है। हार्मर ने 7 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए। 

हार्मर को गेंद के बाद बल्ले से अहम योगदान के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार