क्रिकेट के मैदान में फील्डर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टीम के लिए रन बचाने में एक शानदार फील्डर अहम भूमिका निभाता है। कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर शानदार फील्डरों से भी गलती हो जाती है। गलती को तो माफ किया जा सकता है लेकिन इस बीच यूरोपियन क्रिकेट लीग के दौरान शानदार फील्डिंग के बावजूद फील्डर से कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद वह मजाक का पात्र बन रहा है।

Advertisement

हुआ यूं कि पुछल्ले बल्लेबाज पी जगताप ने एस रामाराव की गेंद पर चौका लगाने की कोशिश की। विरोधी टीम के क्षेत्ररक्षक ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को बाउंड्री रोप के पास रोक दिया और फिर गेंद को गेंदबाज के पास फेंकने की बजाए बाउंड्री रोप के बाहर ही फेंक दिया।

Advertisement

फील्डर ने शानदार फील्डिंग का प्रयास किया था लेकिन इससे पहले कि कमेंटेटर उसके फील्डिंग की तारीफ करते उससे यह ब्लंडर हो गया। घटना पारी के आखिरी ओवर के दौरान हुई जब फील्डर ने गेंद को बाउंड्री लाइन के पार जाने से बचाया था। फील्डर द्वारा अंडरआर्म थ्रो की कोशिश उनपर ही उल्टी पड़ गई।

गेंद जैसे ही बाउंड्री रोप के पीछे चली गई वैसे ही कमेंटेटर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खिलखिलाकर हंसने लगे। वहीं एक पल के लिए फील्डर को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ था कि उससे क्या हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार