European Cricket Series: यूरोपियन क्रिकेट सीरीज फैंस के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है। फैंस को आए दिन इस सीरीज से जुड़े एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो देखने को मिल रहे हैं। मैच के दौरान मैदान पर कोई ना कोई ऐसी घटना हो जाती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है।

Advertisement

VfB Gelsenkirchen और Aachen Rising Stars के बीच खेले गए मैच के दौरान मैदान पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएं। VfB Gelsenkirchen के बल्लेबाज को अंपयार ने आउट देने में इतनी देरी लगा दी कि गेंदबाज पूरी तरह से निराश हो गया।

Advertisement

यह घटना पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हुई। गेंदबाज ने गेंद डाली और बल्लेबाज गेंद को खेलने में असमर्थ रहा और सीधा LBW आउट हो गया। गेंद जैसे ही पैड से टकराई वैसे ही गेंदबाज ने अपील की लेकिन साफ आउट होने और जोरदार अपील करने के बावजूद अंपयार ने बल्लेबाज को आउट देने में वक्त लिया।

एक पल को तो ऐसा लगा कि गेंदबाज अंपायर से अपील करते हुए थक गया है और वह मान गया है कि अब शायद ही अंपायर बल्लेबाज को आउट करार दे। गेंदबाज के पीछे मुड़ते ही अंपायर ने उंगली उठा दी और बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। यह वीडियो काफी फनी भी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार