मेलबर्न, 3 मार्च| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि कोई बेस्ट टीम ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से रोक सकती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ग्रुप- ए के अपने सभी चारों मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष-4 रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

Advertisement

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को मात दी है।

Advertisement

ब्रेट ली ने आईसीसी की बेवसाइट पर अपने कॉलम में लिखा, "हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत से ही देखा है कि भारतीय टीम किस तरह से शानदार प्रदर्शन कर सकती है। और इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि उन्होंने ग्रुप-ए में शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।"

उन्होंने कहा, "भारतीय महिला टीम कभी फाइनल में नहीं पहुंची है, लेकिन हमने पहले जो टीम देखी हैं यह उससे अलग टीम है। उनके पास शेफाली वर्मा और पूनम यादव के रूप में मैच विजेता खिलाड़ी हैं। दोनों ने ही बल्ले और गेंद से निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है।"

16 साल की शेफाली ने टूर्नामेंट की चार पारियों में अब तक 161 रन का स्कोर किया है। उन्होंने अब तक 18 चौके और नौ छक्के लगाए हैं और भारत को सेमीाफइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।

गेंदबाजी में लेग स्पिनर पूनम यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब तक नौ विकेट ले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

Advertisement

ब्रेट ली ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि भारत के पास दुनिया के कुछ बेस्ट खिलाड़ी हैं। मगर हरमनप्रीत कौर के पास ऐसी टीम है, जो बड़े खिलाड़ियों को सपोर्ट करती हैं और जब उनकी फॉर्म खराब होती है तो इसकी भरपाई कर सकती है। भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में उतरेगी और कोई बेस्ट टीम ही उसे फाइनल में पहुंचने से रोक सकती है।"

ब्रेट ली ने शेफाली की तारीफ करते हुए कहा कि युवा बल्लेबाज टीम में निडर ऊर्जा लेकर आईं हैं।

उन्होंने कहा, "शेफाली वर्मा शीर्ष क्रम में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। वह भारतीय बल्लेबाजी में निडर ऊर्जा लेकर आईं हैं और उन्हें बल्लेबाजी करते देखने में मजा आता है। वह बड़ा स्कोर भी बना सकती हैं। अब तक उन्होंने अर्धशतक नहीं जमाया है, जो उनके देखने वालों के लिए उत्ताहित और गेंदबाजों के लिए चिंता करने वाली बात है।"

Advertisement

सिडनी में गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड या फिर दक्षिण अफ्रीका की टीम से होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार