ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने श्रीलंकाई दौरे पर एकमात्र वनडे की बजाए अब दो वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी मे मदद मिलेगी। यह मुकाबले 12 और 14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे औऱ दोनों मुकाबले दिन में ही होंगे। सीरीज का पहला मैच गाले में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल के पांचवें दिन के दो दिन बाद ही शुरू होगा। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा चुनी गई प्रारंभिक टीम के 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। जिसमें कप्तान पैट कमिंस और उनके साथी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शामिल हैं। हालांकि कमिंस फिलहाल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी चोट से झूझ रहे कमिंस के खेलने को लेकर संशय है। 

Advertisement

बता दें कि पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक वनडे मैच खेला जाना था। 

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी का हिस्सा है औऱ टीम को अपना पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 फरवरी और 28 फरवरी को अफगानिस्तान से मुकाबला होगा। 

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में होगा, जबकि दूसरा 5 मार्च को लाहौर में होगा, क्योंकि भारत के पाकिस्तान न जाने के कारण हाइब्रिड मॉडल की पुष्टि हो गई है। फाइनल 9 मार्च को दुबई या लाहौर में होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत क्वालीफ़ाई करता है या नहीं।

संशोधित शेड्यूल:

Advertisement

पहला टेस्ट: 29 जनवरी - 2 फरवरी, गाले

दूसरा टेस्ट: 6 - 10 फरवरी, गाले

पहला वनडे: 12 फरवरी, कोलंबो

Advertisement

दूसरा वनडे: 14 फरवरी, कोलंबो
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार