रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो आईपीएल के इतिहास में ग्लेन मैक्सवेल और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ते हुए आरसीबी के लिए 1000 रन बनाने वाला दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए है। पहले स्थान पर क्रिस गेल काबिज है। 

Advertisement

पहले स्थान पर काबिज गेल ने 20 पारियों में बैंगलोर के लिए 1000 रन बनाने का कारनामा किया था। वहीं दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने वाले फाफ ने 1000 रन 27 पारियों में बनाये। वहीं तीसरे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल काबिज है जिन्होंने 34 पारियों में 1000 रन बनाये थे। चौथे स्थान पर जैक्स कैलिस है जिन्होंने 36 पारियों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 1000 रन का आंकड़ा छुआ था। 

Advertisement

आईपीएल 2023 के मैच नंबर 54 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकले। उन्होंने 33 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 120 (62) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। दिनेश कार्तिक ने भी 18 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ ने चटकाए। वहीं एक-एक विकेट कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और कुमार कार्तिकेय को मिला। 

टीमें

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

मुंबई इंडियंस के विकल्प: रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, संदीप वारियर, राघव गोयल

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकल्प: केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार