ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां लाहौर में दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी-20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। पाकिस्तान ने बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की और दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ दिए।

Advertisement

हालांकि, जैसे ही मोहम्मद रिजवान के रूप में पहला विकेट गिरा उसके बाद फखर ज़मान बल्लेबाज़ी के लिए आए और पहली ही बॉल पर उन्होंने जो किया उसने पाकिस्तानी फैंस को हैरान करके रख दिया। फखर ने क्रिस ग्रीन की पहली ही गेंद पर आगे निकलकर हवा में शॉट खेला लेकिन वो शॉट सीधा आरोन फिंच के हाथों में चला गया।

Advertisement

पहली ही बॉल पर जिस तरह से फखर आउट हुए उससे वो खुद भी नाखुश थे और 10 सेकेंड तक वो एक ही जगह पर खड़े रहे और नाखुश होकर पवेलियन की तरफ चल पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस फखर ज़मान को काफी फटकार भी लगा रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का शानदार फॉर्म टी-20 फॉर्मैट में भी जारी रहा और एडम जैम्पा की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 46 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 स्टाइलिश चौके और 2 लंबे छक्के भी देखने को मिले। इस पारी में बाबर का स्ट्राइक रेट भी 140 से ज्यादा का रहा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार