Fakhar Zaman Record: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर फखर ज़मान (Fakhar Zaman) मंगलवार, 13 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले (PAK vs SL 1st T20) में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। फखर के पास वो कारनामा करने का मौका है, जो कि टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म (Babar Azam) और मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) जैसे नामी क्रिकेटर भी नहीं कर पाए।
फखर ज़मान रचेंगे इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि फखर ज़मान पाकिस्तान के एक आक्रमक और अनुभवी बल्लेबाज़ हैं। वो पाकिस्तान के लिए 122 मैचों की 112 पारियों में 2537 रन बना चुके हैं। इस दौरान फखर ने 99 छक्के और 241 चौके लगाए। खास बात ये है कि अब फखर के पास पाकिस्तान-श्रीलंका तीसरे टी20 में अपने 100 T20I छक्के पूरे करने का सुनहरा मौका है।
पाकिस्तान के 20 साल के T20I क्रिकेट इतिहास में अब तक किसी भी बल्लेबाज़ ने 100 छक्के लगाने का कारनामा नहीं किया है। फखर ये खास सेंचुरी बनाने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ध्यान दें फखर मौजूदा समय में पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।
T20I में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक छक्के
- फखर ज़मान - 122 मैचों की 112 पारियों में 99 छक्के
- मोहम्मद रिज़वान - 106 मैचों की 93 पारियों में 95 छक्के
- बाबर आज़म - 145 मैचों की 136 पारियों में 80 छक्के
- साहिबज़ादा फरहान - 50 मैचों की 49 पारियों में 78 छक्के
- मोहम्मद हफीज - 119 मैचों की 108 पारियों में 76 छक्के
बात करें अगर पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज की तो इसमें मेजबान पाकिस्तान ने 2-0 की बढ़त बना रखी है। यहां से अब उनकी निगाहें श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। वहीं दूसरी तरफ मेहमान टीम श्रीलंका आखिरी टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज को एक पॉजिटिव एंड देना चाहेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड बनाम श्रीलंका: साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), फखर ज़मान, माज़ सदाकत, हसन नवाज़, साइम अयूब, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, अराफ़ात मिन्हास, सुफियान मुक़ीम, अब्दुल समद और रज़ाउल्लाह।