बुलावायो, 22 जुलाई (CRICKETNMORE)| हाल ही में दोहरा शतक लगाकर पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने फखर जमान वनडे में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने बल्लेबाज बने गए हैं। जमान ने यहां मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ गए पांचवें वनडे मैच में 17 गेंदों पर 21 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने इस मैच से पहले 17 मैचों में 980 रन बनाए थे। जमान ने अपने 18वें मैच में 85 रनों की पारी खेली और सबसे तेजी से 1000 का आंकड़ा पार करने का कीर्तिमान बनाया।

Advertisement

28 साल के सलामी बल्लेबाज जमान से पहले वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्डस, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और जोनाथन ट्रॉट , दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और पाकिस्तान के बाबर आजम ने 21 मैचों में 1000 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

वहीं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने 24 पारियां खेलकर अपने 1000 रन पूरे किए थे। 

एक साल पहले ही वनडे पदार्पण करने वाले जमान ने शुरुआत के चार मैचों में ही 252 रन बनाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने पिछले साल चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में भारत के खिलाफ 106 रन बनाए थे। 

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जमान हाल ही में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले और कुल छठे बल्लेबाज बन हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शुक्रवार को खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

जमान ने इस मैच में 210 रनों की पारी खेली थी। वह पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने में सफल रहे थे। जमान ने सईद अनवर (194) का रिकार्ड ध्वस्त किया था। अनवर ने चेन्नई में 1996 में भारत के खिलाफ इतने रन बनाए थे।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार