Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) शनिवार, 03 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के फाइनल में अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और पाकिस्तान (IND vs PAK Final) के सामने सिर्फ 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद वैभव के नाम एक बेहद ही शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

टूटा सौरभ चौधरी का महारिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी भले ही एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी बैटिंग से खास योगदान नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने बेहद आसानी से 211 रन डिफेंड करके पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाई। इसी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने भी गोल्ड मेडल जीता और वो भारत के लिए एशियन गेम्स ने गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव ने 15 साल 190 दिन की उम्र में ये कारनामा करके इतिहास रचा है। उन्होंने निशानेबाज सौरभ चौधरी का तोड़ा है जिन्होंने साल 2018 में 16 साल की उम्र में भारत के लिए गोल्ड जीता था।

वैभव सूर्यवंशी के हैरान करने वाले आंकड़ें: 15 वर्षीय वैभव एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। वो भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल में 30.75 की औसत और 186.36 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। बताते चलें कि उन्होंने 42 टी20 मैचों में 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

जापान में लहराया तिरंगा: एशियन गेम्स 2026 का फाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 211 रन डिफेंड किए और पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए अभिषेक शर्मा (28 गेंदों पर 61 रन) और तिलक वर्मा (22 गेंदों पर नाबाद 51 रन) ने शानदार अर्धशतक ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अपने 4-4 ओवर में 29-29 रन देकर 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा शिवम दुबे ने भी 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। बताते चलें कि शिवम दुबे ने अपनी बैटिंग से भी धमाका किया और 15 गेंदों पर 27 रन ठोके। एक बार फिर बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों रौंदकर जीतकर गोल्ड मेडल जीता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार