हैप्पी बर्थडे मनिंदर सिंह: 28 साल की उम्र में खत्म हो गया था करियर, 17 साल में किया था डेब्यू

Updated: Mon, Jun 13 2022 13:42 IST
Cricket Image for famous spin bowler Maninder Singh some unknown facts (Maninder Singh)

मनिंदर सिंह (Maninder Singh) वो टैलेंटेड खिलाड़ी थे जिसने खुद ही अपना करियर बर्बाद कर दिया। महान सचिन तेंदुलकर से पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय गेंदबाज मनिंदर सिंह के ही नाम था। मनिंदर सिंह आज यानी 13 जून 2022 को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। 11 साल के लंबे इंटरनेशल करियर के दौरान मनिंदर सिंह की लाइफ किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही है।

मनिंदर सिंह दिग्गज बिशन सिंह बेदी के बड़े फैन थे और बचपन में उन्होंने बेदी को देखकर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। महज 17 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के करियर की शुरुआत अच्छी रही लेकिन , अचानक उन्होंने मोमेंटम खो दिया। इस वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया। मनिंदर सिंह काफी दुखी रहने लगे ये ऐसा समय था जब उनके पास बात करने वाला कोई नहीं था।

ड्रग्स में डूब गए थे मनिंदर सिंह
मनिंदर सिंह ने शराब का सहारा लिया। धीरे-धीरे बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की तरफ से भी उनको लेकर किसी तरह के पॉजिटिव संकेत नहीं दिखे जिसके चलते टीम में वापसी के उनके सारे रास्ते बंद हो दिए। कहा जाता है इसी तनाव के चलते उन्होंने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। मनिंदर सिंह इस कदर ड्रग्स में डूब गए थे कि उनको जेल तक जाना पड़ गया था। 

35 टेस्ट मैच में बल्ले से निकले केवल 99 रन
मनिंदर सिंह ने अपने 11 साल के करियर में बल्ले से 100 रन तक नहीं बनाए थे। मनिंदर सिंह ने 35 टेस्ट मैचों में महज 99 रन बनाए हैं। मनिंदर सिंह शायद दुनिया के उन चंद खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में बल्ले से कुल 100 रन नहीं बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें: जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं डेविड मिलर, IPL से ही कमा लिए 58 करोड़

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
मनिंदर सिंह ने अपना आखिरी मैच 28 साल की उम्र में खेला था। मनिंदर सिंह ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कुल 5 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 88 विकेट लिए। वहीं 59 वनडे मैचों में मनिंदर सिंह ने 66 विकेट लिए। मनिंदर सिंह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 145 मैचों में 606 विकेट दर्ज हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें