महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को लेकर काफी अफवाहें आई कि वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के 13वें सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते है। ऐसा हुआ हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो से, जिसमें अर्जुन यूएई में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर,सौरव तिवारी और जेम्स पैटिनसन के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रहे थे।

Advertisement

इस फोटो के वायरल होते ही फैंस अटकलें लगाने लगे कि अर्जुन इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर नेट गेंदबाज के रूप में मौजूदा चैंपियन मुबंई इंडियंस के साथ यूएई गए है। यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन इस टीम के साथ कही गए हो, लेकिन अभी तक मुंबई की मैनजमेंट ने इस युवा खिलाड़ी के साथ कोई करार नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल अर्जुन मुंबई के बल्लेबाजों को नेट्स में ही गेंदबाजी करेते हुए दिखेंगे।

अर्जुन बचपन से ही मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहते थे। अब वह घरेलू अंडर-19 क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में खेलते है और साथ में बल्लेबाजी भी कमाल की करते है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार