भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों की सुनामी तो देखने को मिली ही लेकिन इसके साथ ही कमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह भी एक अलग वजह के चलते सुर्खियों में आ गए। दरअसल, हुआ ये कि भज्जी इस मैच में कमेंट्री कर रहे थे और तभी एक हिंदी का शब्द उनके मुंह से गलत निकल गया और एक फैन ने उनकी ये गलती पकड़ ली।

Advertisement

मैच के बाद में इस फैन ने सोशल मीडिया पर भज्जी को टैग करके उस शब्द का सही उच्चारण और मतलब बताया। भज्जी ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी गलती मान ली और कहा कि जल्दी-जल्दी में उनसे गलती हो गई। भज्जी ने इस फैन के कमेंट पर जवाब देते हुए एक्स पर लिखा, 'अगली बार ठीक करूँगा जी । बोलना तो सराहना ही था शायद तेजी मैं थोड़ा अलग शब्द निकल गया ।'

Advertisement

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब हिंदी कमेंटेटर्स ने अपनी कमेंट्री से फैंस का दिल दुखाया हो इससे पहले भी कई बार फैंस हिंदी कमेंट्री के गिरते स्तर को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड ने मिचेल सैंटनर (47) और रचिन रविंद्र (44) की पारियों की बदौलत 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत के लिए ईशान किशन (76) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) ने तूफानी बल्लेबाज़ी की और टीम ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए इस मैच में सबसे बड़ा पॉज़ीटिव कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म रहा जिन्होंने लंबे समय बाद टी-20 इंटरनेशनल में अर्द्धशतक लगाया और अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। ये जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि भारत ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट पहले दो ओवर में ही गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद भी भारत ने इस बड़े लक्ष्य को आसानी से चेज़ कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार