आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, इस मैच में हार के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट में अपनी हार का चौका पूरा कर लिया और अब उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी झटका लगा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए मैच को देखने के दूर-दूर से फैंस आए थे और वो पंजाब को जीतता हुआ देखना चाहते थे लेकिन उनकी टीम ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया।

Advertisement

इस मैच में पंजाब की हार के बाद उनके फैंस में भी भारी निराशा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन को अपना दुखड़ा बयां करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में ये फैन कहता है,"हम इतनी दूर बठिंडा से आए थे। हम बहुत उम्मीदें लेकर आए थे। ये मेरी पूरी ज़िंदगी का पहला अनुभव था। मैंने इससे पहले कभी आईपीएल मैच नहीं देखा था।"

Advertisement

आगे बोलते हुए फैन ने कहा, "मैंने उन्हें टीवी पर तो देखा था, लेकिन स्टेडियम में लाइव कभी नहीं। हम अभी बहुत ज़्यादा निराश महसूस कर रहे हैं। हम घर कैसे जाएंगे? हम वापस का सफ़र कैसे तय करेंगे? हमने पंजाब पर बहुत उम्मीदें लगा रखी थीं। भीड़ और हमारे दिलों में जोश ज़बरदस्त था। पूरा स्टेडियम पंजाब को चीयर कर रहा था। शायद ये मैच फ़िक्स्ड था। कौन जाने क्या हुआ? हम यकीनन अब कभी हिमाचल नहीं जाएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इस मैच में पंजाब की तरफ से युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल ना किए जान पर भी सवाल उठे। अभिनव मुकंद ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' पर बात करते हुए कहा कि चहल का इस्तेमाल आदर्श रूप से बीच के चरण में किया जाना चाहिए था, जब अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स पारी को फिर से संभाल रहे थे। उन्होंने कहा, "आपको उन्हें 7 से 15 ओवर में गेंदबाजी करवानी होगी। ऐसे हालात में जब मिलर और अक्षर रन बना रहे हों, तो कप्तान के लिए उन्हें गेंद देना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपको चहल का इस्तेमाल करना था, तो उन्हें आपको सातवें ओवर में गेंद सौंपनी चाहिए थी जब अक्षर और स्टब्स क्रीज पर थे।"

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार