टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। इस बीच धोनी के 18 साल के फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे सुनकर खुद धोनी के होश उड़ जाएंगे। धोनी के सुपरफैन अजय गिल थाला से मिलने 1436 KM पैदल चलकर रांची पहुंचे हैं। 18 साल के लड़के का ऐसा करना वाकई हैरान कर देने वाली बात है।

Advertisement

हालांकि, धोनी से इस युवक की मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि धोनी IPL में हिस्सा लेने के लिए UAE रवाना हो चुके हैं। धोनी के फैन अजय गिल का कहना है कि खुद थाला ने उनके सपने में आकर उनसे पैदल रांची आने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह धोनी का कहना मानेंगे और पैदल रांची पहुंचेगे।

Advertisement

धोनी से ना मिल पाने पर अब अजय ने रांची में ही डेरा जमा लिया है। अजय रांची में धोनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर खड़ा है। अजय ने यह भी कहा कि जब वह 1436 किमी का सफर पैदल तय करके रांची आ सकता है तो क्या धोनी उसके लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल सकते हैं।

अजय हरियाणा के जलान खेड़ा गांव का रहने वाला है और वह हरियाणा से निकलकर ही रांची पहुंचा है। धोनी के संन्यास के बाद उसने भी क्रिकेट छोड़ दिया था। IPL 2021 सीजन का दूसरा फेज 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में अब धोनी का इस सुपरफैन से मिल पाना तकरीबन नामुमकिन ही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार