आईपीएल 2021 में निकोलस पूरन पंजाब किंग्स की कमज़ोरी बनते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी वो बिना खाता खोले आउट हो गए और अब सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को बाहर करने की मांग उठाई जा रही है।

Advertisement

इस मैच में शून्य पर आउट होने के बाद निकोलस पूरन ने अपने नाम आईपीएल के एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली और इस सीज़न में चौथी बार शू्न्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। अब फैंस पूरन की जगह डेविड मलान को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।ॉ

Advertisement

एकतरफ फैंस निकोलस पूरन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, डेविड मलान को पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग और भी तेज़ हो गई है। एक फैन ने मलान का समर्थन करते हुए लिखा कि मलान की बेइज्जती कब तक होती रहेगी।

वहीं, एक फैन ने मिर्जापुर वेब सीरीज का एक डायलॉग शेयर करते हुए लिखा, बहुत तकलीफ होती है, जब आप योग्य हों और कोई आपकी योग्यता को ना पहचाने। आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह से पूरन को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार