आईपीएल के 9वें मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक करीबी मुकाबले में 13 रनों से हरा दिया। इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम मैच को आसानी से जीत जाएगी लेकिन अंत में उन्हें मुंबई की खतरनाक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकने पड़े।

Advertisement

इस मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर पर भी सवाल उठाए गए और एक साथ टीम में 4 बदलाव के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। 

Advertisement

लेकिन इसी बीच ट्वीटर पर हैदराबाद की टीम में शामिल केदार जाधव अचानक से ट्रेंड करने लगे है। कई फैंस ने केदार के पक्ष में ट्वीट करते हुए लिखा कि 2 करोड़ की राशि में खरीदने के बाद उन्हें बेंच पर बैठाने का कोई मतलब नहीं है।

केदार जाधव को लेकर अलग-अलग फैंस ने अपनी अलग -अलग रिएक्शन दे रहें हैं।

एक फैन ने लिखा कि अगले मैच में केदार जाधव को शामिल करें और ऐसा करने पर पछतावा बिल्कुल नहीं होगा।

एक दूसरे फैन ने लिखा कि यह थोड़ा कड़वा लगता है लेकिन केदार जाधव जैसे किसी एक खिलाड़ी ने मैच का रिजल्ट पलट दिया होता।

Advertisement

गुस्से में लाल एक फैन ने लिखा कि, हैदराबाद ने केदार जाधव को सिर्फ बेंच पर बैठाने के लिए 2 करोड़ में खरीदा है क्या।

इसके अलावा कई अन्य क्रिकेट फैंस ने केदार को लेकर अलग-अलग सुझाव दिए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार