जब से हार्दिक पांड्या ने अपने डेब्यू सीज़न में गुजरात टाइटंस को आईपीएल चैंपियन बनाया है, तब से फैंस उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी भी दिए जाने की मांग कर रहे थे।ऐसे में इन फैंस की ये मुराद पूरी भी हो गई है क्योंकि पांड्या को आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान बना दिया गया है। भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पांड्या को ही टीम के कप्तान के रूप में चुना गया।

Advertisement

एकतरफ पांड्या को कप्तान बनाया गया है, तो सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उनका डिप्टी बनाया गया है। हार्दिक को कप्तानी सौंपने के बाद फैंस का एक ग्रुप तो काफी खुश है लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पांड्या को कप्तानी दिए जाने से नाखुश हैं और वो बीसीसीआई पर सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement

कई फैंस का मानना है कि कप्तानी को ही मज़ाक बनाकर रख दिया है हर किसी को कप्तान बनाया जा रहा है। जबकि एक दूसरे फैन ने कहा कि आजकल कप्तानी मिलना कितना आसान हो गया है कि हर कोई कप्तान बन रहा है। बीसीसीआई को इस बारे में गहन चिंतन करने की जरूरत है। 

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से हार्दिक को कप्तान बनाए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार