India vs South Africa: विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन टेस्ट में हराकर इतिहास रच दिया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अफ्रीकी टीम को 113 रनों से धूल चटाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को बधाईयां दी जा रही हैं। जबकि फैंस कई तरह के मज़ेदार मीम्स और कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने टीम इंडिया की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा, कि हमें बताओ अगर कोई और किला फतेह करना बाकी है।

Advertisement

वहीं, एक फैन ने लिखा, 'इस टीम का टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन देखकर मैं बोर हो चुका हूं। ये बोरिंग वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़, इनमें बहुत आग है।' आईए देखते हैं कि फैंस इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार