पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर को एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस से खरी -खोटी सुननी पड़ी है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स और किंग्स एलेवेन पंजाब के बीच खेले गए आईपीएल के 9वें  मुकाबलें  में राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 85 रनों की बेजोड़ पारी खेली और अपनी पंजाब के खिलाफ 4 विकेटों से जीत में अहम भूमिका निभाई।  

Advertisement

संजू सैमसन की इस बेहतरीन पारी को देखकर कोंग्रस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी उनकी तारीफ की और अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर लिखा," राजस्थान रॉयल्स के लिए यह के बेहतरीन जीत है। मैं संजू सैमसन को 10 सालों से जानता हूँ और मैनें उन्हें तब ही कहा था वो अगले एम एस धोनी होंगे। और वो आज दिन आ गया। उनकी लगातार दो पारियों को देखकर मई यह कह सकता हूँ एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी का आगमन हो गया।"

Advertisement

लेकिन गंभीर ने शशि थरूर के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा,"संजू सैमसन को किसी और जैसे बनने की जरुरत नहीं है। वह भारतीय क्रिकेट के 'संजू सैमसन' बनेंगे। 

गंभीर के इस ट्वीट के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने उनको आड़े हाथ लिया। एक फैन ने लिखा कि गंभीर को  'जलन' का नया ब्रांड अंबेसडर  बनना चाहिए।

 

एक और फैन ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि,"लगता है गौतम गंभीर को धोनी के लिए की गई  हर तारीफ से परेशानी है। अब बहुत हो गया , धोनी को अब आकर गंभीर को उनकी ही भाषा में जवाब देना चाहिए।"

Advertisement

एक फैन ने लिखा कि पता नहीं गंभीर को धोनी से अब क्या परेशानी है। अब धोनी ने रिटायरमेंट ले लिया है इसलिए वो भी अपने काम पर ध्यान दे।  

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार