भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे वनडे में 90 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की मदद से 385 रनों का विशाल स्कोर बनाया और उसके बाद न्यूज़ीलैंड को सिर्फ 295 रनों पर ऑलआउट करके 90 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में फैंस को काफी मस्ती करते हुए देखा गया और अब इस मैच का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें फैंस शुभमन गिल को चिढ़ाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इंदौर में खेले गए आखिरी वनडे के दौरान फैंस को स्टेडियम में "सारा, सारा" के नारे लगाते हुए देखा गया। ये फैंस शुभमन को चिढ़ाने के लिए नारे लगा रहे थे, हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो।' फैंस की ये नारेबाजी देखकर विराट कोहली का रिएक्शन भी देखने लायक था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस की ये नारेबाजी सुनकर विराट कोहली भी हंसते हुए दिखे।

Advertisement

उनके रिएक्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं। फिलहाल मीडिया में सारा और शुभमन की डेटिंग की अफवाह उड़ रही है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।

आपको बता दें कि तीसरे वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम के 114 रेटिंग अंक हो गए हैं और रोहित शर्मा की टीम अब वनडे फॉर्मैट में नंबर वन टीम बन गई है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिनके 113 अंक हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम112 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। ऐसे में अगर भारत को लंबे समय तक वनडे में नंबर वन बने रहना है तो उन्हें आने वाली कुछ वनडे सीरीज में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार