टी20 विश्व कप 2022 का आगाज़ हो चुका है। क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत श्रीलंका और नामीबिया के बीच मुकाबले के साथ हुई। इस मैच में नामीबिया की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया ने स्कोरबोर्ड पर 163 रन टांग दिए और जीत के लिए श्रीलंका के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज कभी भी सहज नहीं दिखे और 19 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। नामीबिया की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई, लेकिन इसी बीच कुछ प्रशंसकों को श्रीलंका की हार से भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम जोड़ना शुरू कर दिया।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये था कि नामीबिया के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले गंभीर ने श्रीलंकाई टीम की सराहना की थी। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा था, “श्रीलंका, एशिया कप में उन्हें जिस तरह की सफलता मिली है, जिस तरह से वो खेल रहे हैं, शायद उन्होंने सही समय पर पीक किया है। चमीरा और लहिरू कुमारा के आने से, उन्होंने शायद अपने अधिकांश स्थानों को कवर कर लिया है। वो बाकी टीमों के लिए एक खतरा बनने जा रहे हैं।”

गंभीर का ये बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस ने इसे श्रीलंका की हार से जोड़ना शुरू कर दिया और फैंस ने श्रीलंका की हार के लिए गौतम गंभीर को ही पनौती करार दे दिया। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से गंभीर को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार