तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रन की करारी मात देते हुए सीरीज 2-0 से जीत ली। श्रीलंका ने इससे पहले भारत को कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 1997 में हराई थी। ये बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की पहली वन सीरीज हार है। ऐसे में फैंस गंभीर पर बहुत गुस्सा है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत 26.1 ओवर में 138 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत के सीरीज हार जानें के बाद फैंस काफी निराश है और नए हेड कोच पर अपनी भड़ास निकाल रहे है। शल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आयी ढेरों प्रतिक्रियाओं में कुछ यहाँ नीचे दी गयी है। 

Advertisement

तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 102 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 96 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 82 गेंद में 4 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेब्यूटेंट रियान पराग ने भारत की तरफ सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव लेने में सफल रहे। 

भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 20 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। सुंदर ने 25 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी झोली में डालें। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार