केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराकर अंक तालिका में टॉप 4 में  अपनी जगह बना ली है। जबकि इस हार के साथ ही मुंबई की टीम ने लगातार 8 हार का आंकड़ा पूरा कर लिया है। इस मुकाबले में हार के बाद जहां मुंबई की टीम को ट्रोल किया जा रहा है जबकि इस मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल को भी फैंस ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

इस मैच में राहुल ने 62 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाकर, सुपरजाएंट्स को निर्धारित 20 ओवरों में कुल 168 रन तक पहुंचाया था। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए। इन 103 रनों के साथ ही राहुल ऑरेंज कैप की रेस में वापस आ गए हैं और अब वो 30 वर्षीय जोस बटलर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज के सात मैचों में 491 रन हैं, जबकि राहुल के 61.33 के औसत से 368 रन हैं।

Advertisement

राहुल का ऑरेंज कैप से प्यार किसी से छिपा नहीं हुआ है और यही कारण है कि फैंस इस पारी के बाद अलग-अलग तरह के मीम्स बनाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि लखनऊ के कप्तान को फैंस किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार