इस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन दोनों ने अपनी नई फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पोस्टर में इनके लुक देखकर ऐसा भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी हो सकती है, ना कि कोई बॉलीवुड फिल्म।

Advertisement

1 सितंबर को, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, "एक तरह का डेब्यू।"

Advertisement

इसके साथ ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी अपनी तस्वीर के साथ पोस्टर शेयर किया और पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "नई मेगा ब्लॉकबस्टर जल्द ही रिलीज़ हो रही है!" 

इस मेगा ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर 4 सितंबर तक रिलीज होने की उम्मीद है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान और हांगकांग दोनों को हराकर एशिया कप 2022 के सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि, एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा को उनके इस पोस्टर के लिए ट्रोल किया जा रहा है। 

फैंस ने सौरव गांगुली को भी आड़े हाथों लेते हुए ट्रोल किया। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार