पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज फवाद आलम (Fawad Alam) ने शुक्रवार (30 अप्रैल) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक ठोककर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले 35 वर्षीय फवाद के करियर का यह चौथा शतक है। फवाद ने टेस्ट में अपने पहले चार अर्धशतकों को शतक मे तबदील किया है। 55 सालों के बाद ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने अपने पहले चार अर्धशतकों को शतक में तबदील किया।

Advertisement

इससे पहले यह कारनामा  इंग्लैंड के जॉन एडरिक ने किया था। एडरिक ने 1966 में अपने करियर के पहले चार अर्धशतकों को शतक में बदला था। 

बता दें कि टेस्ट डेब्यू करने के 11 साल के बाद तक पाकिस्तान ने इस फॉर्मेट में फवाद आलम को मौका दिया था। उन्होंने अपना दूसरा टेस्ट अगस्त 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 

इसके अलावा फवाद पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 4 टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 18 पारियों में यह कारनाम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सलीम मलिक के नाम था, जिन्होंने 24 पारियों में चार टेस्ट शतक जड़े थे। 

फवाद के शतक के अलावा, इमरान अली (91) और आबिद अली (60) के अर्धशतकों के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाकर 198 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पहली पारी में मेजबान जिम्बाब्वे सिर्फ 176 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार