वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच जमैका के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन पाक के खिलाड़ी फवाद आलम ने शानदार हैरतअंगेज फील्डिंग की थी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फवाद आलम ने हवा में उड़कर कैच लपका था।

Advertisement

वेस्टइंडीज की बैटिंग के 40वें ओवर में शाहिन शाह अफरीदी की गेंद ब्लैकवुड ने शॉट खेलने की कोशिश की। अफरीदी के बाउंसर ने बल्लेबाज को गलती करने के लिए मजबूर कर दिया क्योंकि उन्होंने गेंद को स्लिप की ओर मारा। इस बीच फवाद आलम ने कुछ दूरी तय की और शानदार कैच लपक लिया।

Advertisement

इस कैच के अलावा फवाद आलम अपनी बल्लेबाजी के वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे थे। फवाद आलम ने शानदार 124 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फवाद आलम के इस शतक से पाकिस्तान की टीम इस टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब हो पाया था। वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए पांचवे दिन 280 रनों की दरकार है।

वहीं पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 9 विकेट की जरूरत है। फिलहाल क्रेग ब्राथवेट 17 और अल्जारी जोसेफ 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट हारकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम 0-1 से पिछड़ चुकी है। पाक दूसरा टेस्ट जीतकर इस सीरीज को ड्रॉ कराने की भरपूर कोशिश करेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार