Vaibhav Sooryavanshi Smashes Monster Six off Jofra Archer: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू का आगाज यादगार अंदाज में किया। महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव ने इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला, जब 15 साल 99 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

डेब्यू मैच में वैभव पर किसी तरह का दबाव नजर नहीं आया। वह शुरुआत से ही अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे और तीसरे ओवर में उनका सामना इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स में उनके IPL टीममेट जोफ्रा आर्चर से हुआ।

ओवर की पहली ही गेंद पर आर्चर ने देखा कि वैभव क्रीज से थोड़ा हटकर खड़े हैं, जिसके बाद उन्होंने लेंथ गेंद उनके शरीर की तरफ डाली। लेकिन युवा बल्लेबाज पहले से तैयार थे। उन्होंने गेंद की रफ्तार का शानदार इस्तेमाल किया और लॉन्ग लेग के ऊपर से जोरदार छक्का जड़ दिया। वैभव का यह मॉन्स्टर सिक्स देखकर मैदान में मौजूद दर्शक भी झूम उठे, जबकि भारतीय डगआउट में भी खिलाड़ियों के चेहरे खिल गए।

VIDEO:

हालांकि वैभव अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 2 शानदार छक्के शामिल रहे। लेकिन जिस आत्मविश्वास और निडर अंदाज के साथ उन्होंने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल जोफ्रा आर्चर का सामना किया, उसने एक बार फिर साफ कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक बेहद खास प्रतिभा मिल चुकी है।

Advertisement

मैच की बात करें तो भारत ने इस मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव करते हुए वैभव की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए ल्यूक वुड और साकिब महमूद को बाहर कर जोफ्रा आर्चर और टी20I डेब्यूटेंट जोश टंग को शामिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार