भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 उनके फैंस के लिए इमोशन है। उनके फैंस को जहां पर 7 नंबर दिखता है उनके फैंस उसे धोनी से जोड़ देते हैं और आईपीएल 2024 के दौरान तो सोशल मीडिया पर नंबर सात 'थला फॉर ए रीज़न' को लेकर काफी मीम्स भी बने थे लेकिन अब धोनी और उनका नंबर सात एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (Fifa) ने धोनी के निकनेम का इस्तेमाल करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है जो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'थला फॉर ए रीज़न' लिख दिया जिससे धोनी फैंस को एक बार फिर से गर्व महसूस करने का मौका मिल गया। इस समय सोशल मीडिया पर हर कोई इस पोस्ट के बारे में ही बात कर रहा है। इस पोस्ट से पता चलता है कि धोनी का निकनेम इस समय पूरी दुनिया की ज़ुबान पर है और फुटबॉल भी उससे अछूता नहीं है।

Advertisement

धोनी और रोनाल्डो दोनों एक ही जर्सी नंबर 7 साझा करते हैं, जिसे रोनाल्डो अल नासर और पुर्तगाल दोनों में  पहनते हैं, जबकि धोनी ने पहले इसे भारत के लिए पहना था और अब भी CSK के लिए पहनते हैं। पुर्तगाल के लिए 207 गेम खेलने के बाद रोनाल्डो ने 130 गोल किए हैं और वो सबसे ज्यादा पुरुष अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। रोनाल्डो को एक बार फिर से एक्शन में देखने के लिए उनके फैंस काफी बेकरार हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, एमएस धोनी की बात करें तो आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़कर रुतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया था लेकिन गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई। धोनी ने बीते आईपीएल सीज़न में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन दिखाया था लेकिन उनके बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आने से हर कोई हैरान है। अब आईपीएल 2025 से पहले एक सवाल जो हर भारतीय क्रिकेट फैन के मन में घूम रहा है वो ये है कि क्या धोनी अगले आईपीएल सीज़न में खेलेंगे? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का इंतज़ार करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार