Pakistan vs New Zealand T20I: ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटनरेशऩल मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। पाकिस्तान दौरे से पहले ट्रेनिंग के दौरान एलन की पीठ में और मिल्ने की टखने में चोट आई है। पाकिस्तान दौरे से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ गई है कि दोनों टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। 

 
Advertisement

इन दोनों के रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल और अनकैप्ड ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स को टीम में शामिल किया गया है। टॉम ब्रूस पर विचार किया गया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से और लंकाशायर के साथ अपने काउंटी क्रिकेट खेलने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

बता दें कि न्यूजीलैंड के कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल या अन्य कारणों के चलते इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर और केन विलियमसन आईपीएल में अलग-अलग टीम का हिस्सा हैं। वहीं विल यंग (नॉटिंघमशायर के लिए खेलने के चलते), टॉम लैथम (दूसरे बच्चे के जन्म), टिम साउदी और कॉलिन मुनरो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Also Read: Live Score

ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया है। न्यूजीलैंड टीम 12 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होगी। 
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच 18 अप्रैल को रावलपिंडी में होगा, इसके बाद अगले दो मैच 20 और 21 अप्रैल को इस मैदान पर ही होगा। चौथा औऱ पांचवां टी-20 मैच 25 और 27 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार